Posts

Showing posts from December, 2017

एक ऐसे गांव की कहानी जो केवल शनि देव के भरोसे चलता है|

Image
1.आस्था और भगवान क्या आप आस्था में विश्वास करते हैं? यदि हां तो आप शायद महाराष्ट्र के इस गांव के लोगों की भावनाओं को समझ सकें। एक ऐसा गांव जो केवल भगवान भरोसे चलता है। एक ऐसा गांव जो सुख एवं दुख का मालिक भगवान को ही मानता है। इस गांव के वासियों के लिए भगवान की महिमा से बढ़कर और कुछ नहीं है। 2.शिंगणापुर गांव महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित है शिंगणापुर गांव, जिसे शनि शिंगणापुर के नाम से जाना जाता है। यह गांव हिन्दू धर्म के विख्यात शनि देव की वजह से प्रसिद्ध है, क्योंकि इस गांव में शनि देव का चमत्कारी मंदिर स्थित है। जी हां, चमत्कारी.... यह शब्द हम इस गांव में हो रहे चमत्कारों को देखते हुए ही इस्तेमाल कर रहे हैं। 3.महाराष्ट्र में है स्थित यदि कभी मौका मिले तो आप महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्य के इस छोटे से गांव में जाकर तो देखिए। यह गांव शिरडी से अधिक दूर नहीं है। मैं स्वयं इस गांव में गई हूं... गांव की ओर जाता हुआ रास्ता काफी अच्छा और साफ है। रास्ते में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर गन्ने का रस मिलता है। कुल मिलाकर गांव तक पहुंचने का सफर काफी अच्छा होता है। 4.हैरान करने वाल